हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है आम आदमी पार्टी : कुंडू

आप नेता धनराज कुंडू ने दादरी में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है और अब तक करीब 1500 पदाधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। आने वाले समय में पार्टी द्वारा सबसे पहले गांव व बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा।

चरखी दादरी || आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व धनराज कुंडू ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष की भूमिका सही मायनों में आम आदमी पार्टी ही निभा रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी अपना कांग्रेस संगठन तो दूर, आमजन की आवाज तक उठाने में सक्षम नहीं है। वहीं सत्ता के नशे में जनप्रतिनिधियों को जनता से नहीं अपने स्वार्थ से प्यार है। ऐसे में आप पार्टी 2024 में दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में सरकार बनाकर रिकॉर्ड कायम करेगी। आप नेता धनराज कुंडू ने दादरी में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का सबसे बड़ा संगठन तैयार करेगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है और अब तक करीब 1500 पदाधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। आने वाले समय में पार्टी द्वारा सबसे पहले गांव व बूथ स्तर पर मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। पार्टी के मजबूत संगठन को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान 3 सितंबर को भिवानी में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। आप नेता ने प्रदेश की गठबंधन सरकार व विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस दिन प्रदेश में लूट-हत्याएं हो रही थी उस दिन से विधानसभा में सत्ताधारी व कांग्रेसी गोलगप्पे खाने में मस्त थे। कहा कि अब आम आदमी पार्टी 2024 के चुनाव में दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर सरकार बनाकर रिकॉर्ड बनाएगी।