राहुल गांधी ने लिखा था कि

राहुल गांधी ने लिखा था कि प्रधानमंत्री की भाषा का स्तर व भाजपा की सीटें गिर रही है। जिस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी व इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रही है। इन्हें झटके आ रहे हैं। तो वहीं छठे चरण के चुनाव के सम्पन्न होने पर विज ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओ ने पूरे उमंग व जोश के साथ भागीदारी दिखाई है और जहां कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज थे उनमें जोश था। जो अपने आप में रिजल्ट डिक्लेयर करता है।

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चुनाव के बाद साथियों सहित मस्ती करते व अपने पुराने अंदाज में दिखे। विज अपने साथियों के साथ गाने गाते और मस्ती करते दिखे। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के उस ट्वीट पर जवाब दिया जिस पर राहुल गांधी ने लिखा था प्रधानमंत्री की भाषा का स्तर व भाजपा की सीटें गिर रही है। जिस पर विज ने कहा राहुल गांधी की पार्टी व इंडी गठबंधन बुरी तरह हार रही है। इन्हें झटके आ रहे हैं। जिसे झटके आ रहे होते हैं तो उसे लगता है सारी दुनिया गिर रही है।
 छठे चरण के चुनाव के बाद क्या कुछ संभावनाए है।  जिस पर विज ने कहा पूरी संभावनाए है कार्यकर्ताओ ने पूरे उमंग व जोश के साथ चुनाव हुआ है। अंबाला कैंट के 111 बूथों पर वे खुद गए जहां कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज थे उनमें जोश था। जो अपने आप में रिजल्ट डिक्लेयर करता है।