ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

- रादौर की ब्राह्मण धर्मशाला में आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

रादौर की ब्राह्मण धर्मशाला में आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के महान ज्ञाता थे। प्राणी मात्र का हित उनका सर्वोपरि लक्ष्य था। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।