Mathura - अपराध में महिलाओं का इस्तेमाल किए जाने से चिंतित हुईं ADG !

वृंदावन || महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध  को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आगरा पुलिस ने यूनिसेफ के सहयोग से आगरा अलीगढ़ मंडल में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। आपरेशन जागृति अभियान का शुभारंभ बुधवार को कान्हा की नगरी से किया गया। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आईजी आगरा और डीआईजी अलीगढ़ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तीन माह तक चलने वाले अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

वृंदावन || महिलाओं और बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध  को लेकर समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आगरा पुलिस ने यूनिसेफ के सहयोग से आगरा अलीगढ़ मंडल में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। आपरेशन जागृति अभियान का शुभारंभ बुधवार को कान्हा की नगरी से किया गया। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आईजी आगरा और डीआईजी अलीगढ़ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तीन माह तक चलने वाले अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यूनिसेफ के बाल सरंक्षण विशेषज्ञ सैय्यद मंसूर उमर कादरी ने आपरेशन जागृति की रूपरेखा पेश करते हुए बताया कि इस जागरूकता अभियान के लिए ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर तक करीब 12 लाख महिलाओ और बालिकाओं तक पहुंच बनानी है।

जिसमें पुलिस के बीट प्रभारी से लेकर ग्राम प्रधान, बीडीओ,शिक्षक, आशा कार्ययत्री का सहयोग लिया जाएगा।  हर जिले में नोडल अधिकारी एसपी और जिला विकास अधिकारी होंगे। आईजी आगरा दीपक कुमार ने कहा कि यह एक बड़ा चैलेंज है। इस अभियान के लागू होने से अपराध में कमी आयेगी। पुलिस के प्रति एक सकारात्मक सोच बनेगी। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन नारी सुरक्षा, नारी शक्ति और नारी स्वाभिमान को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने बताया कि दो महीने पहले जोन का चार्ज लेने के बाद उन्होंने पाया कि आगरा जोन में महिलाओं के प्रति अपराध सबसे ज्यादा है।जिसे दृष्टिगत रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।।  जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने भी आपरेशन जागृति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।