अम्बाला भाजपा जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण!

अंबाला || भारतीय जनता पार्टी जिला अंबाला के नवनियुक्त एवं हरियाणा प्रदेश के सबसे युवा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने आज आधिकारिक रूप से जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने अंबाला शहर के सेक्टर 10 में स्थित भाजपा जिला कार्यालय अम्ब कमल में मातृ शक्ति का आशीर्वाद लेकर पदभार ग्रहण किया। 

 जिला कार्यालय अम्ब कमल पहुंचे मनदीप राणा का भाजपा की महिला इकाई द्वारा फूल मालाएं पहनाकर व् तिलक कर कार्यालय में स्वागत किया गया। वहीं मनदीप राणा ने भी पदभार ग्रहण करने से पहले भाजपा जिला कार्यालय की दहलीज पर माथा टेका और उसके बाद कार्यालय में दाखिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनदीप राणा को उनके कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, स्व० सांसद रतनलाल कटारिया की धर्मपत्नी व् भाजपा हरियाणा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल व पूर्व के समय में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके सुशील अग्रवाल , डॉ संजय शर्मा, नीता खेड़ा ,जगमोहन लाल कुमार व् राजेश बतौरा के साथ साथ महामंत्री ललित चौधरी ने अपना आशीर्वाद देकर आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया।

इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनदीप राणा को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का भी भाजपा जिला कार्यालय में तांता लग गया और एक एक कर भाजपा के शहरी व् ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मनदीप राणा को लड्डू खिलाकर व् पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद भी दिया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मनदीप राणा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाना व् संगठन की मजबूती और भाजपा के परिवार को बड़ा करना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और भाजपा को अंबाला जिला में और मजबूत करेंगे।