मथुरा में मकान हुआ धराशाई

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क पर बुधवार की सुबह निर्माणाधीन एक मकान धराशाई हो गया। मकान के गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से स्कूल जा रही एक बच्ची मामूली रूप से चुटैल हो गई। मकान के गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में निर्माण का काम चल रहा था इसी दौरान इसकी छत पर बंदर झगड़ रहे थे और मकान गिर गया। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और नगर निगम की टीम पहुंच गई।

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क पर बुधवार की सुबह निर्माणाधीन एक मकान धराशाई हो गया। मकान के गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से स्कूल जा रही एक बच्ची मामूली रूप से चुटैल हो गई। मकान के गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में निर्माण का काम चल रहा था इसी दौरान इसकी छत पर बंदर झगड़ रहे थे और मकान गिर गया। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और नगर निगम की टीम पहुंच गई। शहर के कच्ची सड़क शाहगंज दरवाजा के समीप अशोक शर्मा का मकान है। मकान में दरार आने के कारण अशोक शर्मा इसका निर्माण कार्य करा रहे थे। बुधवार को जब मजदूर काम करने पहुंचे उसी दौरान मकान अचानक से धराशाई हो गया ।

गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मकान में कोई नहीं था। मकान में निर्माण कार्य चलने के चलते मकान स्वामी पिछले 10 दिनों से मकान खाली कर किराए के मकान में रह रहे थे। मकान गिरने के समय वहां से स्कूल जा रही एक बच्ची मामूली रूप से चुटैल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। मकान के धराशाई होने का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रास्ते से लोगों का आवागमन हो रहा है। मकान के नीचे से एक आदमी पैदल और एक स्कूटी सवार व्यक्ति निकलता है कि तभी अचानक मकान गिर जाता है। हादसे के समय वहां एक गाय भी खड़ी थी। मकान के गिरते ही वहां से निकल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक से भर भराकर मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मौके पर पहुंचे लोग सड़क और गली में गिरे मलबे में कोई दवा न हो इसकी तलाश करने लगे। लेकिन जब उनको जानकारी हुई कि कोई भी हादसे का शिकार नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।मथुरा में लगातार मकान गिर रहे हैं। पिछले दिनों भी चौक बाजार में श्री चंद्र अग्रवाल के मकान का आगे का हिस्सा धराशाई हुआ था। उससे पहले चौबिया पाड़ा और वृंदावन में मकान गिरे। वृंदावन के दुसायत इलाके में मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत भी हुई थी। हादसे के बाद नगर निगम ने गिरासू मकान चिन्हित किए और दो चार को गिरा कर कागजी कार्यवाही कर ली थी। लेकिन जैसे जैसे समय निकला नगर निगम प्रशासन गिरासू मकानों की सुध लेना लगता है भूल गया है।