श्री भोले साई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 25वीं विशाल साईं महारथ यात्रा का आयोजन किया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हर साल ट्रस्ट द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें धार्मिक व सामाजिक कार्य किए जाते हैं। बड़े उत्साह के साथ यात्रा निकाली जाती है और आरती की जाती है। मैं इतना समझता हूं कि आप समाज के प्रति समर्पित हैं।

अंबाला || अंबाला शहर में श्री भोले साई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 25वीं विशाल साईं महारथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए और यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा विशेषतौर पर मौजूद रही। इस दौरान विनोद शर्मा ने आए अन्य सम्मानित सदस्यों को सम्मानित किया और इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हर साल ट्रस्ट द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें धार्मिक व सामाजिक कार्य किए जाते हैं। बड़े उत्साह के साथ यात्रा निकाली जाती है और आरती की जाती है। मैं इतना समझता हूं कि आप समाज के प्रति समर्पित हैं। संत समाज को यहां पर बुलाकर सामाजिक कुरितियों को दूर करने के लिए जो प्रयास किए जाते हैं वह सराहनीय हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।

अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि श्री भोले साई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जो भी काम करवाए जा रहे हैं वह सराहनीय है। अभी बताया गया कि ट्रस्ट वृद्धा आश्रम खोले जा रहा है और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करेंगे। यह हर कोई नहीं सोच पाता। बहुत कम लोग यह सोच पाते हैं कि यदि प्रभु ने हमें दिया है तो हमारा भी दायित्व है कि हम आगे दें। प्रभु उसी को देता है जिसकी नीयत अच्छी होती है। पैसा कई लोगों के पास है और आ भी जाता है, लेकिन उस पैसे को कहां पर खर्च करना है यह बहुत कम लोग सोच पाते हैं। मेयर ने लोगों से आग्रह किया है कि वह जितना भी ट्रस्ट का सहयोग कर सकते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए।