देश में अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून अब बदल गए हैं।

[ankur kapoor,ambala] देश में अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून अब बदल गए हैं। आज से देश में नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। अब IPC की जगह देश में "भारत न्याय संहिता" के तहत कानून काम करेगा। इस बड़े बदलाव को लेकर देश में सियासत शुरू हो चुकी है। जहां विपक्ष इस पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं सत्तापक्ष इस फैसले को गुलामी के प्रतीक से आज़ादी बता रहा है। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने इस बड़े बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। असीम गोयल ने कांग्रेस पर तीखा हल्ला बोला है।

 कानूनों में हुए बदलाव को लेकर परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि IPC के कानून ब्रिटिश राज का प्रतीक थे। आज भी लोग हमें कहते थे कि यह कैसी आजादी है। असीम गोयल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बदलाव के नाते निरंतर ऐसे कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अब उन चीजों को त्याग रहा है जो हमारी गुलामी के प्रतीक हैं। आज से ब्रिटिशर्स द्वारा लागू किये गए कानूनों में बदलाव हो रहा है। देश बदलाव की तरफ जा रहा है और इस बात पर देश को गर्व होना चाहिए। 
 
 हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर भी हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने हल्ला बोला है। मंत्री असीम गोयल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने संविधान को तार तार करने का काम किया,इमरजेंसी लगाकर लोगों की आवाज़ बंद करने का काम किया, यहां तक कि ऐसे नारे लगते थे कि "इंडिया इज इंदिरा एंड इंडिया इज इंदिरा"। ऐसी कांग्रेस जो लगातार संविधान की हत्यारी है और संविधान पर जिन्होंने डाका डाला वो आज संविधान बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए असीम गोयल ने कहा कि इन्होंने सरकार में रहते कभी संविधान को नहीं माना। असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोगों को भृमित और बहकाने की राजनीति की। 
 आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करवाने वालों की पेमेंट न मिलने पर आज से IMA ने आयुष्मान के तहत मरीजों का ईलाज बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले पर जल्द ही सरकार एक्शन लेगी और लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।