कुरुक्षेत्र - पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लंबी कतारे,लोग बाल्टियों में तेल लेकर खुद गाड़ियों में डालते नजर आए !

कुरुक्षेत्र || ड्राइवरो की हड़ताल के चलते कुरुक्षेत्र में लोगों को सता रहा तेल की किलत का डर,पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लंबी कतारे,लोग बाल्टियों में तेल लेकर खुद गाड़ियों में डालते नजर आए|

कुरुक्षेत्र || ड्राइवरो की हड़ताल के बाद लगातार पेट्रोल पंप पर तेल की किलत के डर से लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग चुकी है। वहीं कई लोग तो इस बीच बाल्टी से तेल लेकर गाड़ियों में खुद डालते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर यह हड़ताल लंबी चली तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी व काम पर जाने के लिए वह गाड़ियों में तेल फुल करवा रहे हैं।और वही पेट्रोल पंप मैनेजर रोबिन वर्मा ने बताया कि हड़ताल लंबी नहीं चलेगी।

3 जनवरी तक हड़ताल है। और कल शायद यह हड़ताल खत्म हो जाए। इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। अभी 1 से 2 दिन का तेल पेट्रोल पंप पर मौजूद है। और लोगों को घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है लगातार वह तेल कंपनी से संपर्क में है।