नीट परीक्षाओं में हुई धांधली पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल

[sanjay khanna,gurgaon] नीट परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने साइबर सिटी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्तों ने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा दिए जाने की मांग की। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निश्चित कटारिया की माने तो पिछले दस सालों के दौरान भाजपा राज में 40 से अधिक पेपर लीक हुई है जो कि निदनीय है।

नीट परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने साइबर सिटी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्तों ने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा दिए जाने की मांग की। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निश्चित कटारिया की माने तो पिछले दस सालों के दौरान भाजपा राज में 40 से अधिक पेपर लीक हुई है जो कि निदनीय है। देश की मोदी सरकार पेपर लीक होने से नही रोक पा रही है, जो को युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ है। युवा साथी दिन रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करता है और एग्जाम देने जाता है। एग्जाम होने के बाद पेपर लीक की बात कह परीक्षा रद्द कर दी जाती है। परीक्षा रद्द होने से छात्रो की मानसिक दबाब झेलना पड़ रहा है। इसी को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यूथ कांग्रेस छात्रो के भविष्य से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नही करेगी। नीट मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाए जाने की यूथ कांग्रेस मांग करती है। अगर सरकार नही चेती तो वह दिन दूर नही जब छात्र सड़को पर होंगे और यूथ कांग्रेस छात्रो के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी होगी।