महेंद्रगढ़ मे आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

[sushil sharma,mohinder garh] महेंद्रगढ़ मे आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ़ मनीष यादव ने आप पार्टी के महेंद्रगढ़ कार्यालय पर एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया है। उन्होने प्रैसवार्ता मे बताया कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में अपनी प्रदेश स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है। महेंद्रगढ़ मे विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश में गांव-गांव जाकर लोगों से विचार विमर्श कर उनके स्थानीय मुद्दों को उठाएगी।

महेंद्रगढ़ मे आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ़ मनीष यादव ने आप पार्टी के महेंद्रगढ़ कार्यालय पर एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया है उन्होने प्रैसवार्ता मे बताया कि महेंद्रगढ़ मे विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश में गांव-गांव जाकर लोगों से विचार विमर्श कर उनके स्थानीय मुद्दों को उठाएगी।  उन्होंने बताया कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में अपनी प्रदेश स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में गांव- गांव जाकर जनसंवाद करेगी। इस दौरान उनके कार्यकर्ता गांवो और विधानसभा के स्थानीय मुद्दों पर विचार विमर्श कर उनको उठाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में जितनी भी पार्टी कभी इनेलोकांग्रेसभाजपा सभी  के राज में जनता त्रस्त रही है।  व्यापारीकर्मचारीकिसानमहिलाएंयुवा सभी वर्ग परेशान है। भाजपा-जजपा की गठबंधन की सरकार पिछले पांच साल में एक भी रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के मुद्दों को आम आदमी पार्टी उठाती रही है। अब प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को बड़े विकल्प के रूप में देख रही है। हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास करवाया जाएगा।