हिसार के महिंदरा शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने की फयरिंग

[parveen kumar,hisar] हिसार में नई ऑटो मार्केट में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में सोमवार को 3 नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग दुकानों में छिप गए। 2 बदमाशों के हाथों में हथियार थे। साड़ी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गयी। मिली जानकरी के अनुसार यहां करीब 30 राउंड फायर किए गए। शोरूम के सामने के शीशे टूट गए, और एक गाड़ी के आगे के शीशे में भी गोली लगी। बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर फिरौती के लिए एक पर्ची भी फेंकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हिसार की न्यू ऑटो मार्केट में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। उनके बेटे संजय गुप्ता इसके संचालक हैं। यहां से सिटी थाना 200 मीटर दूर है। आज दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार 3 बदमाश यहां पहुंचे। उन्होंने चेहरों पर गमछा लपेटा हुआ था। 2 बदमाश शोरूम के अंदर गए और काउंटर पर पर्ची फेंकी। इसके बाद बाहर आकर फायरिंग शुरू कर दी। एक-एक कर यहां करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गई। इसके बाद बदमाश बाइक से ही बरवाला चुंगी की तरफ फरार हो गए। इस बीच लोगों ने गाड़ियों के पीछे छिप कर जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद एसपी मोहित हांडा  सहित डीएसपी सतपाल यादव और सिटी एसएचओ  मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस  शोरूम में लगे सीसीटीवी  फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों के मुंह ढंके होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को इसमें किसी गैंग के होने का शक है। इस बीच हिसार के एसपी  मोहित हांडा भी मौके पर पहुंचे और वारदात का मुआयना कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं घटना के बाद पूरी ऑटो मार्केट में दहशत है। आसपास के दुकानों को बंद कर व्यापारी सड़क पर आ गए हैं। व्यापारियों ने दिन दिहाड़े इस तरह की घटना होने पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

बजरंग दास गर्ग ने बताया की है पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की मांग की। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। आए दिन व्यापारियों से लूट और फिरौती मांगी जा रही है और दिन दिहाड़े गोलियां बरसाई जा रही है। उन्होंने कहा की पुलिस जल्दी से बदमाशों को पकडे नहीं तो सभी व्यपारी ऑटो मार्किट बंद करने का काम करेंगे उन्होंने कहा की बदमाशों का पक्का इलाज किया जाना किये हिसार सहर में लगातार फिरौती मांगी जा रही है। कानून व्यवस्था ढीली हो चुकी है। बजरंग दास गर्ग ने कहा की पुलिस पूरा सहयोग कर रही है हिसार एसपी मोहित हांडा खुद मोके पर पहुंचे है और अस्वाशन दिया है जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिसार एसपी मोहित हांडा ने बताया कि की हमें तीन सवा तीन के बीच सूचना मिली थी की हिसार के ऑटो मार्किट में महिंदरा शोरूम में तीन नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर फायरिंग की है ,हमरे टीम ने सीसीटीवी फुटेज में यहाँ के कुछ क्लू मिले है। उन्हें जल्दी से गिरफ्तार करके जो क़ानूनी कार्यवाही है वो हम करेंगे। और लोगो से मेरी अपील है की शांति बनाये रखे। एसपी ने बताया की. अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गयी है जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।