भाजयुमो जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंका

नवीन बंटी ने कहा कि कांग्रेसियों को अपना राजनीतिक पतन नजर आ रहा है तभी तो बौखलाहट में कांग्रेस के नेता देश व प्रदेश के सम्मानित पदों पर बैठे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नवीन बंटी ने कहा कि कांग्रेसी अब चाहे कितने भी पैंतरे आजमा लें, उनको अब जनता नकार चुकी है।

बहादुरगढ़ || हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय बयान देने की भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने कड़ी निंदा की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी की अगुवाई में युवा मोर्चा ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंककर व उदयभान मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष जताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान को बड़ा ही निदंनीय और शर्मनाक बताया। नवीन बंटी ने कहा कि लगता है कि कांग्रेसी नेता अविकसित मानसिकता के शिकार हैं, तभी बार-बार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कांग्रेस के चरित्र को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदयभान को चाहिए कि अपने अशोभनीय बयान के लिए वह तुरंत माफी मांगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने उदयभान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा से पूरी तरह से बौखलाहट में है और अनाप-शनाप बयान बाजी कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कांग्रेस नेता कभी तो देश के मतदाताओं को राक्षस कहते हैं और उन्हें श्राप देते हैं। नवीन बंटी ने कहा कि कांग्रेसियों को अपना राजनीतिक पतन नजर आ रहा है तभी तो बौखलाहट में कांग्रेस के नेता देश व प्रदेश के सम्मानित पदों पर बैठे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नवीन बंटी ने कहा कि कांग्रेसी अब चाहे कितने भी पैंतरे आजमा लें, उनको अब जनता नकार चुकी है। अपनी राजनीतिक जमीन पैरों तले से खिसकता देख इनमें बौखलाहट का माहौल है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे यह बौखलाहट और बढ़ती जाएगी। नवीन बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय बयान देने वाले हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।