आखिर भाजपा ने नितिन गडकरी को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता ?

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को भाजपा ने संसदीय बोर्ड से हटा दिया है।

आखिर भाजपा ने नितिन गडकरी को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता  ?

Delhi (Himanshi Rajput) || भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटा दिया और पार्टी द्वारा संसदीय बोर्ड को अधिक सामाजिक और क्षेत्रीय रूप से प्रतिनिधि बनाने के प्रयास में छह नए सदस्यों को लाया गया।

सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय RSS के साथ मशवरे के तहत लिया गया। गौरतलब है की गडकरी को भाजपा के ऊपर उनकी टिपण्णी को लेकर पहले भी आगाह किया गया था। उन पर पार्टी द्वारा आरोप लगाया जाता रहा है की उनकी पार्टी पर टिपण्णी अक्सर विपक्ष के जैसे होती है जो की पार्टी के लिए शर्मनाक है। 

संसदीय बोर्ड भाजपा का शासी निकाय है जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से दिन-प्रतिदिन के निर्णय लेता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्टी प्रमुख और दस अन्य सदस्यों से मिलकर सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था की स्थापना करती है।