राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का कांग्रेसियों ने किया गुड़गांव में स्वागत

मशाल लेकर आई यात्रा जब गुड़गांव के राजीव चौक पहुंची तो कांग्रेसियों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने बताया कि देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए यह यात्रा हर वर्ष तमिलनाडु से चलकर दिल्ली पहुंचती है।

गुरुग्राम || देश से आतंकवाद समाप्त करने और अमन व शांति बनाए रखने के लिए तमिलनाडु से चली राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का गुड़गांव पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। मशाल लेकर आई यात्रा जब गुड़गांव के राजीव चौक पहुंची तो कांग्रेसियों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने बताया कि देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए यह यात्रा हर वर्ष तमिलनाडु से चलकर दिल्ली पहुंचती है। जहां दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस के सभी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाता है। इस यात्रा का सभी देशवासियों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। कांग्रेसियों की मानें तो इस यात्रा का मकसद लोगों को एकजुटता और एकता का संदेश देना है। शनिवार को गुरुग्राम में पहुंचने पर इस यात्रा का स्वागत करते हुए सभी गुड़गांव के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर इस यात्रा को दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचाया। कांग्रेसियों ने बताया कि यात्रा रविवार को दिल्ली पहुंचेगी जहां यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।