कांग्रेस की विपक्ष आपके समक्ष रैली में गरजे भूपेंद्र सिंह हुडडा

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पर 70 हजार करोड़ रूपए का कर्ज था जो अब बढक़र 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिछले कांग्रेस कार्यकाल में भिवानी संसदीय क्षेत्र में 5  महाविद्यालयों की स्थापना की गई थी इसके अलावा महेंंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय व मैडिकल कॉलेज की घोषणा भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई थी। जबकि वर्तमान भाजपा शासनकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ।

भिवानी || हरियाणा कांग्रेेस द्वारा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों की श्रंख्ला के तहत भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में 8वीं रैली का आयोजन भिवानी अनाजमंडी में किया गया। इस रैली में भिवानी-महेंंद्रगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंंद्र सिंह हुडडा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुडडा ने संबोधित करते हुए वर्तमान भाजपा सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता को दिये जाने की मांग सत्ता पक्ष से की।  इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नंगाड़ों के साथ रैली में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा कि छोटी कांशी के नाम से विख्यात भिवानी पंडित नेकीराम शर्मा, चौ. बंसीलाल, बनारसी दास गुप्ता व दानवीर सेठ किरोड़ीमल के अलावा ऐशिया की मुक्केबाजों की राजधानी कहलाता है। आज इस रैली से वे जनता का ध्यान प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, अपराध व नशा खोरी की तरफ भी दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पर 70 हजार करोड़ रूपए का कर्ज था जो अब बढक़र 4 लाख करोड़ रूपए हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिछले कांग्रेस कार्यकाल में भिवानी संसदीय क्षेत्र में 5  महाविद्यालयों की स्थापना की गई थी इसके अलावा महेंंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय व मैडिकल कॉलेज की घोषणा भी उन्हीं के कार्यकाल में हुई थी। जबकि वर्तमान भाजपा शासनकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में किसानों के बीच पहुंचकर ना केवल धान रोपाई का कार्य किया बल्कि किसानों की समस्याएं जानी ताकि उन्हें दूर किया जा सके। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुणी करने की बजाए किसानों की लागत को बढ़ाने का कार्य किया। खाद, कीटनाशक व कृषियंत्रों पर 28 प्रतिशत तक टैक्स लिया जाने लगा। 

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंंद्र सिंह हुडडा ने मंच के माध्यम से आहवान किया हरियाणा मेें कांग्रेस की सत्ता आने पर बुजुर्गों व विधवाओं की पेंशन 6 हजार रूपए की जाएगी।  इसके अलावा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल किया जाएगा। गैस के सिलेंडर की कीमत 5 सौ रूपए से कम में निर्धारित की जाएगी। पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए क्रिमिलेयर 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए तथा 100-100 गज के प्लाट जरूरतमंदों को फिर से देने की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आपके समक्ष कार्यक्रम की अगली श्रंख्ला के तहत 20 अगस्त को हिसार में आयोजन होगा।  गौरतलब होगा कि कांग्रेस द्वारा इस रैली में भिवानी क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेता किरण चौधरी अनुपस्थित रही। किरण चौधरी पहले ही कह चुकी है कि उन्हें इस रैली का न्यौता नहीं मिला वे अलग से बड़ी रैली करेंगी। इस रैली की खास बात यह रही कि भिवानी-महेंंद्रगढ़ व दादरी जिलों के विधानसभा के टिकट चाहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए खासा जोर लगाया हुआ था जिसमें वे सफल भी दिखाई दिये।