दिल्ली : हाथ से हाथ जोडो अभियान का छत्तरपुर में भी हुई शुरुवात

कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा से कार्यकर्ताओ में जोश व जज्बा बढ़ गया है और जिस प्रकार से कांग्रेस को देश का समर्थन मिलता दिखा उससे उम्मीद लगाए जा रही आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

दिल्ली : हाथ से हाथ जोडो अभियान का छत्तरपुर में भी हुई शुरुवात

|| Delhi || Aditya Kumar || कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा से कार्यकर्ताओ में जोश व जज्बा बढ़ गया है और जिस प्रकार से कांग्रेस को देश का समर्थन मिलता दिखा उससे उम्मीद लगाए जा रही आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली कांगेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में ओर इस अभियान के प्रभारी मदन मोहन झा के साथ हाथ से हाथ जोडो मुहिम की शुरुवात दिल्ली में कर दी है। दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली जिला के अन्तर्गरत छतरपुर अग्रवाल धर्मशाला में इस की शुरुवात हुई। मुहिम से सभी कार्यकर्ता जुड़े ओर एकजुटता के एक मंच पर पहुचे।

कार्यक्रम में ज्यादातर कांग्रेस के आला नेतागण व विधानसभा के कार्यकर्ता पहुचे ओर सभी हाथ से हाथ जोडो अभियान के साथ इस मुहिम को घर घर लेजाकर जनता को कांग्रेस के पक्ष में माहौल बंनाने का कार्य करेगी ओर आगामी चुनावों को देखते हुए हर कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ते हुए लोगो को जुड़ेंगे साथ ही घर घर जाकर भाजपा की विफलताओं को भी रखेंगी एक रिपोर्ट कार्ड के तहत उनको पम्पलेट भी बांटा जाएगा। कांग्रेस को उम्मीद इस मुहिम से भी जनता में कांग्रेस के प्रति फिर से लहर बनेगी ओर विश्वास बढेगा।