यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की यमुना में डूबने से मौत, गोताखोरों ने यमुना से बाहर निकाला शव

अनजान होने के चलते यमुना की गहराई का मानुज और उसके दोस्तों को अंदाजा नहीं था। यमुना नदी के किनारे पर जब तक नहाये तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही मानुज यमुना का किनारा छोड़कर बीच यमुना में पहुंचा तो यमुना नदी में धीरे-धीरे मानुज समा गया।

अलीपुर || दिल्ली में यमुना नदी के अंदर डूब के मरने वालों का आंकड़ा लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आज सुबह रोहिणी के रहने वाले मानुज की भी यमुना नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मनोज दिल्ली यूनिवर्सिटी में UPSC की तैयारी कर रहा था। आज सुबह करीब 6 बजे मानुज अपने 5 दोस्तों के साथ सुबह रोहिणी से झंगोला गांव के पास यमुना घाट नम्बर 7 पर नहाने पहुंचा था। अनजान होने के चलते यमुना की गहराई का मानुज और उसके दोस्तों को अंदाजा नहीं था। यमुना नदी के किनारे पर जब तक नहाये तब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही मानुज यमुना का किनारा छोड़कर बीच यमुना में पहुंचा तो यमुना नदी में धीरे-धीरे मानुज समा गया। जिसे देख मानुज के दोस्तो ने उस बचने की बहुत कोशिश भी  की लेकिन मानुज की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी।

आपको बता दे मानुज के यमुना में डूबने की सूचना अलीपुर थाना पुलिस को मिली अलीपुर थाना पुलिस समेत, फायर दमकल कर्मी, एंबुलेंस और कश्मीरी गेट से बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार की गोताखोरों की टीम झंगोला यमुना घाट सात नंबर पर पहुंची और शव को यमुना से बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। कई घंटे रेस्क्यू चला जिसके बाद यमुना नदी से मानुज के शव गोताखोरों के द्वारा यमुना से बाहर निकाला गया।
फिलहाल दिल्ली में गर्मी बहुत ज्यादा है ऐसे में लोग यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचते हैं और दूरदराज से यमुना पर पहुंचने वाले लोगों को यमुना की गहराई का अंदाजा ना होने के चलते यमुना में डूबने से मौत हो जाती है। जरूरत है यमुना नदी पर नहाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यमुना की गहराई कितनी है और कहां पर नहाने के लिए घाट बनाए गए हैं।