कुरुक्षेत्र - राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की 4 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन द्रोणचार्य स्टेडियम में हुआ!

 कुरुक्षेत्र || खेल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र द्रोणचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शुभारंभ किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र  द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया।

कुरुक्षेत्र || खेल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र द्रोणचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया गया। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शुभारंभ किया। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र  द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसको लेकर विभाग की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की 4 प्रतियोगिताओं का आयोजन आज से शुरू होकर 30 नवंबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र व शाहबाद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार 10 कमेटियों का भी गठन किया गया है।

इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की जूडो, साइक्लिंग (महिला व पुरुष) व लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम तथा लडक़ों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी स्टेडियम शाहबाद में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है।