जल्द होगा खांडसा रोड मंडी में फड़ व शेड का काम

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल का खांडसा रोड व्यापार मंडल ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अभिनंदन के दौरान नवीन गोयल ने व्यापारी भाईयों का आभार प्रकट करते हुए मजबूती के साथ उनके हितों के लिए संगठन व सरकार में कड़ी बनकर काम करने की बात कही। वही नवीन गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार-400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का व्यापारियों से आग्रह किया। होली पर्व की बधाई देते हुए नवीन गोयल ने कहा कि व्यापारी भाइयों की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। मंडियों से संबंधित जो भी कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें पूर्ण करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मार्केट एक शहर का अभिन्न अंग होता है, जहां हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। एक तरह से हर छोटा-बड़ा बाजार देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाता है।

व्यापारियों ने नवीन गोयल के समक्ष यातायात जाम की समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। जिस पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों, दुकानदारों व आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाकर हम आवागमन को सुगम बनाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस से भी बातचीत की जाएगी। सरकार के स्तर पर इस समाधान के लिए जो भी तथ्य होंगे, उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष भी रखा जाएगा। अभिनंदन समारोह में तीसरी बार-400 पार की बात को दोहराते हुए कहा कि नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर हमें इतिहास रचना है। हर कोई जानता है पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया में किस मजबूती से खड़ा है। इस मजबूती को और अधिक मजबूत करने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। देश अब सुरक्षित हाथों में है। देश विकास के रास्ते पर है। 

आज किसान, दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी हर कोई केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से खुश है। जिस राम राज की कल्पना कभी की जाती थी, आज वह साकार हो गई है। राम लला मंदिर का जो विवाद 500 वर्षों में भी नहीं सुलझ पाया था, आज सब कुछ सही होने के बाद राम लला का मंदिर भी बनाया जा चुका है। सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर काम किए हैं। यह हमारा कर्तव्य बनता है कि अपनी संस्कृति को और अधिक मजबूती देने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करें।