वृद्धाश्रम में खेली गई फूलों की होली,ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकी वृद्ध माताएं

वृद्धाश्रम में ढोल नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि आठ दशक पार कर चुकीं बूढ़ी महिलाएं भी जमकर थिरकने लगीं,सैकड़ों वृद्ध माताएं खुशी से झूम उठीं, तो प्रबंधन की आंखों से खुसी के आंसू छलकने लगे,होली महोत्सव में आश्रम संचालन प्रबंधन के साथ अन्य जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए,

वृद्धाश्रम में खेली गई फूलों की होली,ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकी वृद्ध माताएं

||mathura||Rajnipal|| परिक्रमा मार्ग के पानी घाट क्षेत्र स्थित मैत्री विधवा वृद्धाश्रम में रविवार को नौवां होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में ढोल नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि आठ दशक पार कर चुकीं बूढ़ी महिलाएं भी जमकर थिरकने लगीं। सैकड़ों वृद्ध माताएं खुशी से झूम उठीं, तो प्रबंधन की आंखों से खुसी के आंसू छलकने लगे।

आपको बता दे की रविवार को मैत्री घर विधवा वृद्धाश्रम के होली महोत्सव में आश्रम संचालन प्रबंधन के साथ अन्य जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। विधवा माताओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए सभी ने मिलकर जमकर डांस किया और धमाल मचाया। इस बीच युवतियों के साथ-साथ वृद्ध माताएं और बाहर से आए वृद्ध श्रद्धालु भी नाचते दिखाई दिए। जर्नल भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले 102 साल की रेणु दासी के साथ फूलों की होली खेलते हुए सभी ने आशीर्वाद लिया।


बिन्नी सिंह ने बताया कि आश्रम में 100 माताएं निवास कर रही हैं। जिनकी प्रतिदिन सेवा की जाती है। यह आश्रम 2009 से लगातार वृद्ध माताओं की सेवा में लगा रहता है। होली खेलने के बाद सभी ने एक साथ भोजन किया और इस यादगार लम्हे को अपने अपने कैमरों में साझा किया। पूरे होली महोत्सव में सेल्फी का क्रेज युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा था। इस मौके पर संतोष चतुर्वेदी, महेश कुमार, शक्ति दासी, गीता दासी, नंदा मैया, यशोदा मैया आदि मौजूद रहे।