महेंद्रगढ़ के गाव डरोली जाट में दो लड़कों की नहर में डूबने से हुई मौत

महेंद्रगढ़ के गाव डरोली जाट में दो लड़कों की नहर में डूबने से हुई मौत, अन्य दो लड़कों को बचाया गया, देर रात दोनों डेड बॉडी को नहर से निकाला गया बहार, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली जाट की नहर के एनबी पंप हाउस नंबर चार के पास गांव के ही चार लड़के शनिवार को शाम लगभग पाँच से छह बजे के बीच नहर में नहाने के लिए आए थे। वे कपड़े निकाल कर नहर में उतरे ही थे कि अचानक नहर मे पानी का बहाव तेज हो गया। जिस कारण वे चारो लड़के डूबने लगे तो नजदीक से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने दो लड़कों को नहर से निकाल लिया, लेकिन दो लड़के पानी में बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों लड़कों की डेड बॉडी को नहर से बहार निकाला गया और नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। जब यह चारों लड़के गांव से नहर मे नहाने के लिए आ रहे थे तो रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में लगभग पाँच बजे वहां से गुजरे। वहां से नहर पर पहुंचने का कम से कम 15 से 20 मिनट का समय लगता है। इसलिए यह घटना पाँच से छह बजे के बीच की हो सकती है। नहर के ऊपर लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणो ने अपने-अपने मोबाइल फोन की लाइट व टॉर्च जलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया।

 गांव के सरपंच रणधीर ने बताया कि हमारे गांव के चार लड़के शनिवार को गांव के नजदीक से गुजर रही नहर में नहाने के लिए गए थे। जिसमें से दो लड़कों को गांव अटाली के अजीत ने नहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन दो लड़कों को पानी के तेज बहाव के कारण नहीं निकाल सका। प्रशासन की मदद से नहर के पानी को कम करवाया गया। देर रात उन दोनों लड़कों की डेड बॉडी को नहर से बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। इस मौके पर जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डीएसपी मोहम्मद जमाल व सदर थाना इंचार्ज धर्मवीर सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

 महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बतया कि चार लड़के नहा रहे थे और दो लड़को की नहर में डूबने से मौत हो गई। जबकि  अन्य दो लड़को को बाइक पर वहां से गुजर रहे युवकों ने नहर में कूद कर बचा लिया था। बचाने वाले युवक गांव अटाली निवासी अजित और कंवर सिंह हैं। नहर में नहा रहे चारों लड़के गांव डेरोली जाट के थे। मृतक हितेश के पिता राजुकमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।