'आप' जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर लगाए आरोप

आप जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा के बड़े नेता समाननीय स्व. देवीलाल का प्रदेश से बाहर जन्मदिन बनाना शर्म की बात। जजपा का हरियाणा में जनाधार खिसक चुका है और भाजपा की दुकान उसकी नीतियों से बंद हो गई। ऐसे में अब भाजपा-जजपा को हरियाणा में अपनी जमीन खिसकने का डर सता रहा है और दोनों पार्टियां हाशिये पर पहुंच गई हैं।

चरखी दादरी || आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार से तंग आ चुकी है। यहीं कारण है कि जजपा को तो स्व. देवीलाल की जयंती मनाने हरियाणा की बजाए राजस्थान जाना पड़ा है। भाजपा-जजपा गठबंधन अब इंडिया महागठबंधन से डर गई हैं। क्योंकि हरियाणा में भाजपा-जजपा की दुकानें बंद होने से इनके नेता बिलों में घुस गए हैं। आने वाला समय इंडिया महागठबंधन का होगा और हरियाणा में आप की सरकार बनेगी। आप जिलाध्यक्ष धनराज कुंडू ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा के बड़े नेता समाननीय स्व. देवीलाल का प्रदेश से बाहर जन्मदिन बनाना शर्म की बात। जजपा का हरियाणा में जनाधार खिसक चुका है और भाजपा की दुकान उसकी नीतियों से बंद हो गई। ऐसे में अब भाजपा-जजपा को हरियाणा में अपनी जमीन खिसकने का डर सता रहा है और दोनों पार्टियां हाशिये पर पहुंच गई हैं। कहा कि इंडिया महागठबंधन एकजुट होकर देश-प्रदेश में सरकार बनाने में सक्षम है। आने वाले समय में पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही हरियाणा-पंजाब के बीच पानी का मसला सुलझ जाएगा। कहा कि आप पार्टी अब परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी और धरातल पर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।