आज लोकसभा चुनाव का छठे चरण का मतदान हो रहा है।

प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव का छठे चरण का मतदान हो रहा है। हरियाणा में लोकसभा की दस सीटे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ विधानसभा के अंदर सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पॉल हो गया था और ठीक सात बजे मतदान शुरू हो गया था। इस लोकसभा से 17 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य टक्कर भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के बीच मानी जा रही है। इसके अलावा राव बहादुर सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों को भी कम नहीं आंका जा सकता।

 प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव का छठे चरण का मतदान हो रहा है। हरियाणा में लोकसभा की दस सीटे हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के महेंद्रगढ़ विधानसभा के अंदर सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पॉल हो गया था और ठीक सात बजे मतदान शुरू हो गया था। इस लोकसभा से 17 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य टक्कर भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के बीच मानी जा रही है। इसके अलावा राव बहादुर सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों को भी कम नहीं आंका जा सकता। महेंद्रगढ़ विधानसभा के अंदर कुल 208069 मतदाता हैं। इनमें 109116 पुरूष और 98953 महिला मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाता क संख्या 1973 हैँ जबकि 18 से 19 आयु के मतदाताओं की संख्या 4739 है। वहीं 4749 सर्विस वोटर्स हैं।  हीट वेव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार अपार सुविधाएं दी गई हैं। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए हैं ताकि किसी भी नागरिक को मत डालने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर रेंप की सुविधा भी दी गई है ताकि दिव्यांग मतदाता आसानी से मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर सकें।

वरिष्ठ नागरिकों व गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केंद्र पर बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही रोशनी व बिजली की सुविधा के लिए बिजली निगम को सख्त हिदायत दी गई हैं। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी भी नागरिक को अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है तो वहां पर मेडिकल किट की भी सुविधा दी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के लिए स्वच्छ पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है।