कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर बरसे स्कूल एवं वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर

वन विभाग में महिलाओं की भर्ती के समय उनका सीना नापने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंवरपाल ने कहा कि यह नियम प्रदेश में 1998 से लागू है। इसी मापदंड के आधार पर वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने फॉरेस्ट की भर्तियां की थी। यही नियम हिमाचल प्रदेश व पंजाब सहित देश के सात अन्य राज्यों में भी लागू है। लेकिन उस समय यह लोग कुछ नहीं बोले। आज जब महिलाएं हर क्षेत्र में नए आयाम हासिल कर रही हैं। हरियाणा की महिलाओं ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है।

यमुनानगर || निजी संस्था एंटी करप्शन व क्राइम प्रिवेंशन सोसायटी द्वारा नशे के विरुद्ध बनाई गई शॉर्ट फिल्म का उद्घाटन करने पहुंचे स्कूल एवं वन मंत्री कंवरपाल ने पत्रकारों से खुलकर बात की। बाहर आसमान में जहां बादल गरज रहे थे तो अंदर कार्यक्रम में कंवरपाल कांग्रेसी नेताओं व सुरजेवाला पर बरसे। कंवरपाल ने कहा कि सुरजेवाला विधानसभा में तो जाते नहीं उनका रिकॉर्ड देख लो साल में 4 दिन जाते हैं। लेकिन जनता में जाकर गुमराह करने वाले तथा भड़काने वाले और नकारात्मक बयान देते हैं। इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। वन विभाग में महिलाओं की भर्ती के समय उनका सीना नापने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंवरपाल ने कहा कि यह नियम प्रदेश में 1998 से लागू है। इसी मापदंड के आधार पर वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने फॉरेस्ट की भर्तियां की थी। यही नियम हिमाचल प्रदेश व पंजाब सहित देश के सात अन्य राज्यों में भी लागू है। लेकिन उस समय यह लोग कुछ नहीं बोले। आज जब महिलाएं हर क्षेत्र में नए आयाम हासिल कर रही हैं। हरियाणा की महिलाओं ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। केंद्र सरकार ने भी महिलाओं को सेना में प्रतिनिधित्व दिया है तो ऐसे समय में महिलाओं के बढ़ते मान और सम्मान को देखते हुए कांग्रेस बोखला गई है तथा ऐसे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रही है। क्योंकि कांग्रेस के लोग नेगटिव अप्रोच वाले व्यक्ति हैं।

कंवरपाल ने कहा कि जब देश में करोना कि वैक्सीन बनाई गई और उसे लगाने की बात हुई तो इन्होंने इसे गलत करार दिया, जीएसटी पर भी आलोचना की जबकि आज देश भर में ऐसे कदमों की सराहना की जा रही है। कंवरपाल ने कहा कि सुरजेवाला व शैलजा कांग्रेस कार्यकाल में भाई भतीजावाद को भूल गए हैं। जहां महिलाओं का अपमान किया जाता था लेकिन अब योग्यता के आधार पर भर्तियां हो रही है। क्योंकि हम मानते हैं कि प्रदेश के 2 करोड 85 लाख लोग सब हमारे अपने हैं ऐसे में कांग्रेस के लोग उल्टे सीधे बयान देकर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन लोग इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।