यमुनानगर में बरसात के बाद डेंगू और मलेरिया बना नई परेशानी

नए मरीजों में गांधीधाम कालोनी से नौ वर्षीय बच्चा, बैंक कालोनी से 27 वर्षीय महिला, सेक्टर 18 से 83 वर्षीय वृद्ध, शिव नगर से 13 वर्षीय किशोर और कांसापुर से 30 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में है। फिलहाल यह घर पर ही हैं। इनकी हालत अधिक गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके स्वजनों के सैंपल लिए हैं। वहीं आसपास के घरों में भी संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं।

यमुनानगर || बरसात के बाद बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी हैं। जिले में पांच नए मरीज डेंगू के मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिन एरिया में डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां पर फागिंग कराई जा रही है। घरों में सर्वे किया जा रहा है। लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। संदिग्ध लोगों व बुखार के मरीजों के सैंपल भी लिए गए हैं। वर्षा के बाद से ही मौसम में नमी है। ऐसे में डेंगू का लार्वा तेजी से पनपता है। जिसका असर दिखने लगा है। एक साथ पांच नए मरीज डेंगू के मिले हैं। नए मरीजों में गांधीधाम कालोनी से नौ वर्षीय बच्चा, बैंक कालोनी से 27 वर्षीय महिला, सेक्टर 18 से 83 वर्षीय वृद्ध, शिव नगर से 13 वर्षीय किशोर और कांसापुर से 30 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में है। फिलहाल यह घर पर ही हैं। इनकी हालत अधिक गंभीर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके स्वजनों के सैंपल लिए हैं। वहीं आसपास के घरों में भी संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। जहां-जहां डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां पर फागिंग कराई जा रही है। यह मरीज शहरी एरिया के हैं। इसलिए निगम को फागिंग कराने के लिए पत्र भेजा गया है। निगम ने भी कार्य शुरू कर दिया है। इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को बुखार होने पर सैंपल कराने की सलाह दी जा रही है। विभाग की ओर से यहां पर कैंप लगाया गया है। जिसमें संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। 
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुखार के मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जहां नए मरीज मिले हैं। वहां पर फागिंग करा दी गई है।