बीजेपी की सरकार गैर कानूनी कामों में विश्वास नहीं रखती है- कर्ण देव कांबोज

30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बने नौ साल पूरे हो गए है। इन सालों में किए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे देश में कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे है जिनमें कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों की जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण भी मिलता है।

इन्द्री || भारत विकास परिषद शाखा इन्द्री के सौजन्य से देवी मंदिर में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई तथा कई प्रकार के टैस्ट किए गए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कांबोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मंत्री का परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्ण देव कांबोज ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा यह एक नेक कार्य किया गया है। किसी जरूरतमंद की मदद करना एक नेक काम है। हमारे शास्त्रों में भी नर सेवा को नारायण सेवा के समान माना गया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की पूरे देश में लगभग 180 विभिन्न प्रकार की समाजसेवी संस्थाएं है जोकि पूरे देश में सामाजिक कार्य करती है।

इन संस्थाओं के द्वारा हर वर्ग के लोगों की मदद की जाती है। इससे पूरे समाज को लाभ मिलता है। कांबोज ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक पूरे देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यो का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को बने नौ साल पूरे हो गए है। इन सालों में किए विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे देश में कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे है जिनमें कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों की जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण भी मिलता है। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार गैर कानूनी कामों में विश्वास नहीं रखती है ओर ना ही बिना किसी वजह का दबाव प्रशासनिक अधिकारियों पर डाला जाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा रहा है ओर कई बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को पकड़ कर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का बीड़ा उठाए हुए है। भ्रष्टाचार पर सरकार की पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मैरिट के आधार पर लगभग एक लाख नौकरियां दी गई है। इसी प्रकार प्रदेश में 24 घन्टे बिजली दी जा रही है तथा पूरे प्रदेश में एक समान प्रकार से विकास के कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव किस पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जाएगा इसका निर्णय पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने करना है।