रक्त दान से बड़ा नही कोई दान

रक्त दान से बड़ा कोई दान नही है। आप के दुवारा किया गया रक्त दान किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचा सकता है। एक यूनिट खून तीन लोगों के काम आता है। इतना ही नही नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन सेवक क्रांति पार्टी ने मदद हेल्थ होम केयर के सहयोग से साइबर सिटी के सेक्टर-15 पार्ट टू में पहला रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्त दान से बड़ा कोई दान नही है। आप के दुवारा किया गया रक्त दान किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचा सकता है। एक यूनिट खून तीन लोगों के काम आता है। इतना ही नही नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन सेवक क्रांति पार्टी ने मदद हेल्थ होम केयर के सहयोग से साइबर सिटी के सेक्टर-15 पार्ट टू में पहला रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वही इस मौके पर लोगो की आंखों का भी निशुल्क चैकअप किया गया। जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक अंकित अलख की माने तो जन सेवक का मुख्य उद्देश्य लोगो की सेवा करना है। इसके लिए पार्टी समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करती रहती है। पहली बार जन सेवक क्रांति पार्टी ने रक्तदान कैम्प का आयोजन किया है। क्यो की उनके पास लोगो की शिकायत आ रही थी कि समय पर ब्लड न मिलने से कई मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में पार्टी से जुड़े जन सेवको ने भी रक्तदान किया है।