घरौंडा मंडी श्रमिकों ने भी किया ऐलान

अनाज मंडी घरौंडा में जहां आढतियों का पांच दिनों तक धरना प्रदर्शन चला,वहीं श्रमिकों ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। राष्ट्रीय कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने अनाज मंडी घरौंडा में पहुंच कर कहा कि मंहगाई को देखते हुए सरकार ने उचित अनुपात में श्रमिकों की मजदूरी नहीं बढ़ाई है। उन्होने कहा कि श्रमिक आढ़तियों के आहवान पर हडताल करते आए हैं, लेकिन अब भी श्रमिकों को उचित मेहनताना नहीं मिलता।

अनाज मंडी घरौंडा में जहां आढतियों का पांच दिनों तक धरना प्रदर्शन चला,वहीं श्रमिकों ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। राष्ट्रीय कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने अनाज मंडी घरौंडा में पहुंच कर कहा कि मंहगाई को देखते हुए सरकार ने उचित अनुपात में श्रमिकों की मजदूरी नहीं बढ़ाई है। उन्होने कहा कि श्रमिक आढ़तियों के आहवान पर हडताल करते आए हैं, लेकिन अब भी श्रमिकों को उचित मेहनताना नहीं मिलता। दिन में सैंकडों बोरियां अपनी कमर पर ढ़ोकर भी मजदूर अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से नहीं कर पाता। यादव ने कहा कि इस बार सीजन में श्रमिकों की मजदूरी10 रूपये प्रति बोरी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि श्रमिक आढतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते आए हैं। आढ़तियों के आह्वान पर वो मंडी में हडतालें करते रहे है। आगे भी हम इनका समर्थन करेंगे लेकिन श्रमिकों की उचित मांगों की पूर्ति होनी चाहिए। उन्होने कहा कि ये श्रमिकों के पेट का सवाल है। केवल 67 पैसे मजदूरी बढाई गई है जोकि आज की मंहगाई को देखते हुए बहुत कम है। यादव ने कहा कि 10 अप्रैल को मंडी बोर्ड को पत्र के माध्यम से मांग पत्र रखा जाएगा, यदि श्रमिकों की मांगों को नहीं माना गया तो श्रमिक सीजन में हड़ताल पर जाएंगे।