भारतीय जवान जोश और होश को मानते है,चीनी हथियारों से डरने वाले नहीं...

भारत और चीन के बीच 1962 में लड़ी गई रेजांगला पोस्ट की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने चीन को धूल चटाई थी। रेजांगला पोस्ट की लड़ाई में अपनी बहादुरी का परिचय देने वाले कैप्टन रामचंद्र ने बताया की आज भारतीय फ़ौज इतनी शक्तिशाली है की हर मोर्चे पर युद्ध कर दुश्मन को पराजित कर सकती है। भारतीय जवान जोश और होश की बात करता है इसलिए आज का जवान चीनी हथियारों से डरने वाला नहीं है।

भारतीय जवान जोश और होश को मानते है,चीनी हथियारों से डरने वाले नहीं...

रेवाड़ी (ब्यूरो रिपोर्ट) || कोरोना महामारी में चीनी आज जम्मू-कश्मीर में लद्दाख़ से घुसपैड कर भारत पर हमला करने की फिराक में है। जिसके मंसूबों को भारत कभी कामयाब नहीं होने देगा। 
कैप्टन रामचंद्र ने बताया की 43 का फिगर आने के बाद भारतीय जवानों का हौंसला बढ़ा है। आज भी हम दौगुना को मार गिराने का दम रखते है इसलिए चीन को लद्दाख में एंट्री करने से पहले रेजांगला पोस्ट की लड़ाई को याद कर लेना चाहिए। आज हम बूढ़े जरूर हो गए है लेकिन सरकार आज भी हमें युद्ध में जाने की इजाजत दे तो हम पीछे नहीं हटेंगें जैसे रेजांगला पोस्ट की लड़ाई में चीनी फ़ौज को पछाड़ा था उसी तरह आज भी इतना हौसला रखते है की पूरी बहादुरी से लड़ाई जितने का दम रखते है।