भिवानी राम हमारे अराध्य,प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर दीपोत्सव कर मनाए खुशी!

भिवानी || विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राम हमारे अराध्य है।  पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद उनकी मूर्ति की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जो कि देश की ही नहीं बल्कि विश्व में जहां पर सनातनी रहते है। उन लोगों के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा।

भिवानी || विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि राम हमारे अराध्य है।  पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद उनकी मूर्ति की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जो कि देश की ही नहीं बल्कि विश्व में जहां पर सनातनी रहते है। उन लोगों के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा। राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त हर व्यक्ति अपने घर, प्रतिष्ठानों व मंदिरों में जाकर दीपोत्सव कर जश्र मनाए। इस अवसर पर मनाए जाने वाली सनातनी दिवाली कई इतिहास के पन्नों में नए अध्याय जोडऩे जा रही है। अब से पहले कभी इस तरह की दिवाली नहीं मनी होगी और भविष्य में भी। उन्होंने कहा कि लोगों में उक्त सनातनी दिवाली के प्रति जबरदस्त उत्साह है।

उन्होंने गुरुवार को सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों को न्यौता देने के लिए शुरू की गई सात दिवसीय पदयात्रा को चौथे दिन शुरू करवाया। इस दौरान श्री राम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। करीब पौने घंटे तक श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए। लोगों का मुंह मीठा भी करवाया।
श्री सर्राफ  ने बताया कि देश की जनता 22 जनवरी को दूसरी बार सनातनी दिवाली मनाएंगी। क्योंकि इस दिन भगवान रामजी की घर वापसी हो रही है। पांच  सौ साल बाद रामजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा  होगी। यह क्षण देश की जनता के लिए ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर महंत चरण दास भी मौजूद रहे। इस दौरान श्री राम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। करीब पौने घंटे तक श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए।  

महंत चरणदास ने बताया कि देश की जनता 22 जनवरी को दूसरी बार सनातनी दिवाली मनाएंगी। क्योंकि इस दिन भगवान रामजी की घर वापसी हो रही है। पांच  सौ साल बाद रामजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा  होगी। यह क्षण देश की जनता के लिए ऐतिहासिक होगा। बुधवार को को शुरू करवाई गई पदयात्रा गांव ढाणी अहिरान, ढाणी गुजरान, ढाणी हरसुख, ढाणी जंगा, रूप$गढ, झरवाई, नंदगांव के पूर्णानंद मंदिर में पहुंची। यहां पहुंचने पर सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी ने पांच-पांच ध्वज तथा 101 दीए  वितरित किए।

सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर सनातनी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में जाकर 22 जनवरी को होने वाली राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हरेक सनातनी को जागरूक कर रहे है। इस दौरान प्रत्येक मंदिर में पांच दीए तथा एक ध्वजा दी जा रही है ताकि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गांव व मंदिरों में जलाए।   इस दौरान लोगों को हर घर राम का न्यौता व धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा। चूंकि पीएम नरेंद्र मोदी की बदौलत ही पंाच शतकों के बाद अयोध्या में राममंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देश में पहली बार सनातनी दिवाली की शुरुआत हो रही है।