सफाई कर्मचारियों का पोल खोल अभियान, अभियान के तहत शहर में परचे बांटे

फाई कर्मचारी नेता ने कहा कि उनकी 18 सूत्रीय मांगें है, जिसको लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलनरत है।लेक़िन उनकी मांग पूरी नहीं हुई।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सरकार की पोल खोली गई है व शहर में पर्चे बांटे गए हैं।इसके साथ उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के चल रहे आंदोलनों की समीक्षा कुरुक्षेत्र में मीटिंग के दौरान की जाएगी।

भिवानी ||  विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार आंदोलनरत है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को नगरपालिका संघ हरियाणा इकाई भिवानी के बैनर तले सफाई कर्मचारियों में सरकार की पोल खोल अभियान चलाया।इस अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने शहर में पर्चे बांटे व सरकार के प्रति रोष जाहिर किया और कहा सरकार जल्द उनकी मांगो को माने,नहीं तो सफाई  कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगें। अभियान के तहत पर्चे वितरित कर रहे सफाई कर्मचारी नेता ने कहा कि उनकी 18 सूत्रीय मांगें है, जिसको लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलनरत है।लेक़िन उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सरकार की पोल खोली गई है व शहर में पर्चे बांटे गए हैं।इसके साथ उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के चल रहे आंदोलनों की समीक्षा कुरुक्षेत्र में मीटिंग के दौरान की जाएगी। जिसमें राज्य प्रधान समेत जिला प्रधान व सचिव उपस्थित होंगे। वही कर्मचारी नेता ने मुख्य मांगों को गिनवाते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा को बंद किया जाए, समान काम समान वेतन दिया जाए। इसके साथ  ही 1300 फायर कर्मियों को निकाय विभाग में ही रहने दिया जाए। इस तरह की उनकी मांगे हैं जिसको लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलनरत हैं।