भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह नारनौल से आज भरेंगे अपना नामांकन पत्र

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह नारनौल से आज भरेंगे अपना नामांकन पत्र। धर्मवीर सिंह ने कहा अबकी बार जीत का मार्जन पहले से भी ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में मजबूत नेतृत्व होना बहुत जरूरी। उन्होंने कहा कि चीन को आजादी भारत से बाद में मिली उसके बाद भी मजबूत नेतृत्व की वजह से आज चीन आगे है और उन्होंने कहा कि हमें पहली बार मजबूत नेतृत्व मिला है जिसकी वजह से सारी दुनिया की नजरे हम पर है

भिवानी: भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह नारनौल से आज भरेंगे अपना नामांकन पत्र। धर्मवीर सिंह ने कहा अबकी बार जीत का मार्जन पहले से भी ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में मजबूत नेतृत्व होना बहुत जरूरी। उन्होंने कहा कि चीन को आजादी भारत से बाद में मिली उसके बाद भी मजबूत नेतृत्व की वजह से आज चीन आगे है और उन्होंने कहा कि हमें पहली बार मजबूत नेतृत्व मिला है जिसकी वजह से सारी दुनिया की नजरे हम पर है और उन्होंने कहा कि जब तक देश सुरक्षित नहीं रहेगा तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कांग्रेस और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ वोट की राजनीति की है और उन्होंने कहा कि सरकार चलाना और देश चलाना दोनों अलग चीज है उन्होंने कहा कि 10 साल में देश में हुआ काफी बदलाव। चाहे सड़क हो रेल या हवाई जहाज की सभी में पहले से ज्यादा बदलाव हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के बने हुए संविधान को बदलने की ताकत दुनिया में किसी में नहीं। और इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार कहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को बदलने की बात को तोड़ मरोड़ के कहते हैं और उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन होते रहते हैं जैसे तीन तलाक का किया और हुआ भी। वहीं उन्होंने कहा कि एक और संशोधन होना चाहिए जिसमें एक देश एक कानून हो। चौधरी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 4 जून के बाद पहले से ज्यादा अपने स्वयं के माध्यम से ग्राम पंचायत के लिए दिल खोलकर खर्च कर सकेंगे। और ऑनलाइन पोर्टल को हटा दिया जाएगा।