अम्बाला में कृषि कानूनों के समर्थन में होने वाली रैली का काले झंडों के साथ किया जायेगा विरोध...

अंबाला शहर अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई। जिसमें कल नारायणगढ़ में भाजपा की कृषि कानूनों के समर्थन में होने वाली ट्रैक्टर रैली का विरोध करने संबंधित रणनीति बनाई गई। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि कल नारायणगढ़ में भाजपा की कृषि कानूनों के समर्थन में होने वाली ट्रैक्टर रैली का काले झंडों के साथ विरोध किया जायेगा।

अम्बाला में कृषि कानूनों के समर्थन में होने वाली रैली का काले झंडों के साथ किया जायेगा विरोध...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा नारायणगढ़ में एक ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रही है जिसमें भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी और अंबाला से सांसद ऐंव केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया शामिल होंगे। इस ट्रैक्टर रैली में भाजपा के आसपास के जिलों के विधायक और बड़े नेता भी शामिल होने वाले हैं।

जिसको लेकर अंबाला शहर अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक अहम ;बैठक हुई। बैठक में फैंसला लिया गया गया कि कल नारायणगढ़ में भाजपा की कृषि कानूनों के समर्थन में होने वाली ट्रैक्टर रैली का काले झंडों के साथ विरोध किया जायेगा।भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि कल नारायणगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली का काले झंडों के साथ विरोध करेंगे और किसी भी हालत में भाजपा नेताओं को समस्त हरियाणा में कार्यक्रम नहीं करने दिए जाएंगे जब तक केंद्र सरकार अपने द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती विरोध जारी रहेगा।