हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव भी लड़ेगी और जीतेगी भी : बिप्लब देब

हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी उतारकर जीत दर्ज करेगी इसका आगाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरसा से कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिप्लब ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने पहले विधानसभा चुनाव लड़ा था, आज पार्टी संगठन मजबूत बन गया है।

चरखी दादरी। हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देव ने कहा कि 2024 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव भी लड़ेगी और जीतेगी भी। भाजपा को फिर से हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतानी हैं और दादरी-भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह को फिर से जीताना है। उन्होंने कहा कि धर्मबीर के नाम में धर्म है जबकि उनका पहनावा भी धार्मिक है। कांग्रेस कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास राजनीति की जमीन नहीं, वो वोट लेने चले हैं। रैली मंे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व सांसद धर्मबीर सिंह अनेक मंत्री, विधायक व नेता मौजूद रहे।

चरखी दादरी की नई अनाजमंडी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली बिप्लब देब मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर भाजपा का 9 साल का कार्यकाल भारी पड़ा है। इस समय अवधि में देश की शाख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। पहले जो देश हमारे पीएम को वीजा तक नहीं देते थे, वो आज नरेंद्र मोदी को सलाम ठोंकते हैं। कहा कि भाजपा हर स्तर पर मजबूत है, फिर चाहे दमदार नेताओं की बात करें या फिर बेदाग छवि की।

बिप्लब देव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास करके दिखाया है लॉलीपोप नहीं दी। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर बिप्लब देव बोले, कौन सा गठबंधन भाई। सभी लोकसभा की 10 सीटें भाजपा की हैं, लोकसभा सीटें भाजपा की हैं और चुनाव लड़कर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी उतारकर जीत दर्ज करेगी इसका आगाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिरसा से कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिप्लब ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने पहले विधानसभा चुनाव लड़ा था, आज पार्टी संगठन मजबूत बन गया है। इशारों की इशारों में धर्मबीर सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से आगामी लोकसभा का उम्मीदवार भी बताया।