शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कवँर पाल गुर्जर ने कई गांवों में किया जनसंवाद कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि लूटने का काम पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया उनके घोटाले हजारों ,लाखो ,करोड़ तक सीमित नहीं थे। कई हजार करोड़, कई लाख करोड़ के घोटाले उनके समय में हुए हैं। हमारे समय में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि लूटने का काम किसने किया है।

यमुनानगर || चुनावों से पहले भाजपा ग्राउंड लेवल पर जनता के बीच जा रही है। सीएम मनोहर लाल के बाद शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी जन संवाद कार्यक्रम के ज़रिए जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन मौके पर ही उनका समाधान कर रहे है। आज उन्होंने कई गांवों में जाकर संवाद किया। वही इस दौरान पूर्व की सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा की प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आ रही समस्या का एक महीने में समाधान हो जाएगा।सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कवँर पाल गुर्जर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। कल सिरसा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जो रैली हुई और जनता का जो समर्थन मिला वह अभूतपूर्व है। जनता के प्यार से दिखाई दे रहा है कि जनता का सरकार के प्रति विश्वास है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हालही में एक बयान दिया था कि बीजेपी जेजेपी गठबंधन जनता को लूटने के लिए बना है। इस सवाल पर शिक्षा मंत्री बोले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि लूटने का काम पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया उनके घोटाले हजारों ,लाखो ,करोड़ तक सीमित नहीं थे। कई हजार करोड़, कई लाख करोड़ के घोटाले उनके समय में हुए हैं। हमारे समय में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि लूटने का काम किसने किया है।

शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन उनका समाधान किया जा रहा है।सरकार की नीतियों से जनता खुश है। वही उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं होती है उनका समाधान किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि प्रोपर्टी आईडी  को लेकर जनता को जो समस्या आ रही है वो जल्द ही उसका समाधान हो जाएगा। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और जो भी जनसंवाद के दौरान जनता की समस्या सामने आई उसे मौके पर निपटाने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि सीएम मनोहर लाल की तर्ज पर शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री द्वारा किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम आने वाले विधानसभा चुनावों में कितने फायदेमंद साबित होंगे।