सरकार ने ग्राम पंचायतों को पैसा जारी किया, खाते में नहीं पहुंची विकास की राशि : श्रुति चौधरी

हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी ने गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

सरकार ने ग्राम पंचायतों को पैसा जारी किया, खाते में नहीं पहुंची विकास की राशि : श्रुति चौधरी

|| Charkhi Dadri, Haryana || Aditya Kumar || हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी ने गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि ग्राम पंचायतों को गांव के विकास को लेकर राशि जारी करने की घोषणा के बाद भी ग्राम पंचायतों के खातों में कोई राशि जमा नहीं हुई। ई-टेंडरिंग के नाम पर सरकार द्वारा बड़े स्तर पर घपला किया जा रहा है। सरपंचों की मांगे पूरी करने की बजाए उनकी आड़ में अपना स्वार्थ साध रही है। यहीं कारण है कि सरपंचों से लेकर आमजन तक सड़कों पर खड़ा हो गया है।

कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी चरखी दादरी के बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों के चल रहे धरने पर पहुंची और उनके समर्थन में हर संभव साथ देने की बात कही। सरपंचों के धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सही मायनों में गांव का विकास ही नहीं करवाना चाहती है। यहीं कारण है कि सरपंचों पर कई तरह के नियम थोप दिए गए हैं। गांव की सरकार ही धरने पर बैठी है तो विकास कैसे हो पाएगा।

श्रुति चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गांव के विकास करवाने वाले सरपंचों को धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार ने हर वर्ग को सड़कों पर ला दिया, सरकार का नहीं कोई सिस्टम ही नहीं है। वहीं कहा कि कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास बढ़ा है और कांग्रेस जबरदस्त वापसी कर रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का ही है। इनेलो-जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेता चुनाव के टाइम ही दिखते हैं। वहीं कांग्रेस के संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी का नया संगठन मजबूत होगा व जल्द बनेगी। संगठन की शीघ्र घोषणा की जाएगी।