हिसार की सिद्मुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत...

हिसार के अग्रोहा के समीप सिद्मुख नहर में डूबने से डूबने से दो युवक की मौत हो गई की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। शवो का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिसार की सिद्मुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत...

हिसार (प्रवीण कुमार) || हिसार के अग्रोहा के समीप सिद्मुख नहर में डूबने से डूबने से दो  युवक की मौत हो गई की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों तथा गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। शवो का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार यमुनानगर के एक ही परिवार के पांच युवक राजस्थान के गोगा मेडी धाििर्मक स्थल पर गए थे। जब वे लौटने लगे तो सिद्मुख नहर के पास रुक गए। इसी दौरान एक युवक गर्मी को देखते हुए नहाने के लिए नहर में चला गया। यह युवक डूबने लगा तो अचानक दूसरा युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद पडा। बताया जा रहा है कि पानी का तेज बहाव था और नगर लगभग 15 फीट गहरी होने के कारण दोनों युवक डूब गए। उनके साथियों ने आप  पास के  ग्रामीणों को बताया मौके पर पुलिस व ग्रामीण पहुचे परंतु दोनों युवकों को पता नही चला। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से कई घटों की मशक्त करने के बाद दोनों शवो को अलग अलग समय अनुसार निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडीकल कालेज लाया गया। अग्रोहा थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मरने वाले में मनोज व राजेश है और दोनों यमुनानगर के गांव सुलतानपुर भांग रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

अग्रोहा थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि यमुनानगर के सुलतानपुर भाग के रहने वाले पांच युवक गोगामेडी में धार्मिक स्थल पर गए थे। जब वे गाडी लेकर अगोहा के समीप लौट रहे थे। इसी दौरान एक युलक नहाने के लिए अंदर गया तेज बहाव होने के कारण वह युवक डूब गया। दूसरा युवक उसे बचाने के लिए नहर में कूद तो वह भी गहरे पानी में डूब गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों के शव काफी आगे चले गए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों व गोताखोंरों की मदद से शवों को कई घटों की मशक्त के बाद बाहर निकाला गया। मरने वालों में राजेश व मनोज नामक युवक है। उन्होंने बताया कि नहर लगभग 15 फुट गहरी है और जिसमें 10-12 फुट पानी बह रहा था।