दूसरे दिन भी जिले के सभी लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा काम लिपिक से लिया जाता है और उन्हीं की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। जबकि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी हमारी बेसिक पे  बढ़ाने की बात कही थी लेकिन अब तक इस पर कुछ नहीं किया गया। हमें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा हैं।

यमुनानगर || क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जिले के सभी लिपिक (क्लेरिकल स्टाफ) दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इनकी मांग है कि अभी लिपिक की बेसिक पे 19900 है। लिपिकीय वर्ग की बेसिक वेतन को 35400 करने की मांग है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सरकार से कई बार बातचीत की गई लेकिन इस मसले पर कोई हल नही निकला। आज मजबुरन हमें ये कदम उठाना पड़ रहा है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तब तक हमारी ये हड़ताल जारी रहेगी। वहीं इस हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आ रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान विकास कुमार ने बताया कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगम के लिपिकीय वर्ग द्वारा कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। इस हड़ताल में लिपिकीय वर्ग द्वारा विभिन्न विभागों के पोर्टल से संबंधित कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा काम लिपिक से लिया जाता है और उन्हीं की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। जबकि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी हमारी बेसिक पे  बढ़ाने की बात कही थी लेकिन अब तक इस पर कुछ नहीं किया गया। हमें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा हैं। लोगों को हम जानते हैं की इससे परेशानी होगी। सरकार तो हमारी इस मांग के बारे में सोचना चाहिए नहीं तो जब तक सरकार द्वारा इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। आपको बता दे कि सभी विभागों के लिपिक हड़ताल पर है।ऐसे में अब देखना होगा कि सरकारी दफ्तरों में ठप कामकाज कैसे होगा और सरकार इन्हें कैसे मना पाएगी। वहीं इस हड़ताल के चलते सभी विभागों में क्लेरिकल स्टाफ की कुर्सियां खाली पड़ी है। जिले में करीब 300 क्लेरिकल कर्मचारी हैं।