हरियाणा प्रदेश में पंचायत उपचुनाव 9 जुलाई को

चुनाव संपन्न होने के बाद मौके पर ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवानी जिला में 106 पंच पदों के लिए उपचुनाव होना था। जिनमें से 78 पदों पर निर्वविरोध रूप से पंचों को चुन लिया गया है तथा 9 पंच पदों के लिए 9 जुलाई को चुनाव होना है। 20 पंच पदों के लिए कोई भी नामाकंन दर्जन ना होने के चलते ये सीटें खाली रहेंगी।

भिवानी || हरियाणा प्रदेश मे पंचायती राज में उपचुनाव राज्य चुनाव आयोग के हिदायत अनुसार 9 जुलाई को आयोजित करवाए जाएंगे। इसके तहत राज्य में 1958 पंच पदों व 18 सरपंच पदों के लिए उपचुनाव होना है। इनमें से अधिकत्तर पंच पदों के लिए सर्वसम्मति बन चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने बताया कि पंचायत उपचुनाव को लेकर 21 से 26 जून तक नामांकन प्रक्रिया चली थी तथा 28 जून तक नाम वापिस लिए गए थे। इसके तहत भिवानी जिला की पंचायत सिकंदरपुर में एक पद सरपंच तथा 9 वार्डो में पंच पदों के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा। भिवानी जिला में सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के लिए सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है।

भिवानी के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने बताया कि 9 जुलाई को होने वाला उपचुनाव सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। चुनाव संपन्न होने के बाद मौके पर ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भिवानी जिला में 106 पंच पदों के लिए उपचुनाव होना था। जिनमें से 78 पदों पर निर्वविरोध रूप से पंचों को चुन लिया गया है तथा 9 पंच पदों के लिए 9 जुलाई को चुनाव होना है। 20 पंच पदों के लिए कोई भी नामाकंन दर्जन ना होने के चलते ये सीटें खाली रहेंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

गौरतलब है कि हरियाणा प्रदेश में ग्राम पंचायतों के अलावा पंचायत समिति के पांच सदस्यों के पद पर चुनाव होगा, जो कि चरखी दादरी, कैथल, रेवाड़ी, हिसार और यमुनानगर में हैं। वही जिला परिषद के दो सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। एक पद फरीदाबाद व एक पद हिसार में खाली है।