आशा वर्करों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल का किया अल्टीमेटम...

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स द्वारा हड़ताल जारी रखते हुए दादरी के सिविल अस्पताल में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

आशा वर्करों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल का किया अल्टीमेटम...

चरखी दादरी (प्रदीप साहू) || अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर्स द्वारा हड़ताल जारी रखते हुए दादरी के सिविल अस्पताल में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही हड़ताल की समय सीमा 13 अगस्त तक जारी करने का निर्णय लिया और मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने का अल्टीमेटम दिया।

मंगलवार को सिविल अस्पताल में आशा वर्करों ने अपना कार्य छोडक़र हड़ताल जारी रखी। आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश भैरवी की अगुवाई में आशा वर्कों ने पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही हड़ताल को 13 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया। आशा वर्करों की हड़ताल को एसकेएस, किसान सभा, बर्खास्त पीटीआई यूनियन सहित कई संगठनों ने समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार व विभाग का हठधर्मी रवैये लगातार जारी है। पिछले सात अगस्त से जिस प्रकार आशा वर्कर्स अपनी मांगों के लिए लामबद्ध हो रही हैं वह अब समस्याओं के स्थाई हल के बाद ही दम लेगी।