पूर्व मंत्री व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की भाजपा ने पहली बार ओबीसी समाज से मुख्यमंत्री बनाकर बढ़ाया समाज का सम्मान

कुरुक्षेत्र से सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को भाजपा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। आज रादौर में पार्टी के लोकसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज के नेतृत्व में लड्डू बांटकर ख़ुशी मनाई।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि भाजपा संगठन ने प्रदेश में पहली बार ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी समाज का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया है, जिससे पार्टी वर्करों में काफी ख़ुशी है। वही जेजेपी से गठबंधन टूटने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेजेपी नेता जिस प्रकार से अपने महकमों में भ्र्ष्टाचार फैला रहे थे, उससे सरकार की छवि खराब हो रही थी। जिसके लिए अब भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में संगठन के इस फैसले को लेकर दुगनी ख़ुशी है। वही उन्होंने दावा किया कि देश व प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार से बनेगी।