बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति के चुनाव में भाजपा की हुई जीत

आज सुबह से ही ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर समिति कार्यालय में लोग जुटने शुरू हो गए थे। सुबह 11 बजे शुरू हुआ चुनाव 2 बजे सम्पन्न हुआ। वोटिंग में दोनों उम्मीदवार को 14-14 वोट मिले। जिसके बाद टॉस से फैंसला हुआ । जिसमें भाजपा की वर्षा गौतम ने जीत हासिल की।

बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति के चुनाव में भाजपा की हुई जीत

|| Bahadurgarh || Shagun Dhillo || बहादुरगढ़ ब्लॉक समिति के चुनाव में भाजपा की हुई जीत| बहादुरगढ़ में आज निर्धारित दिन से दो दिन बाद ब्लॉक समिति चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी वर्षा गौतम बनी चेयरमैन और विद्या देवी बनी वाईस चेयरमैन| दोनों प्रत्याशी का चुनाव टॉस के आधार पर हुआ। 

आज सुबह से ही ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर समिति कार्यालय में लोग जुड़े हुए थे| सुबह 11 बजे चुनाव शुरू हुए 2 बजे चुनाव समाप्त हो गए| वोटिंग में दोनों प्रत्याशी को 14-14 वोट मिले। जिसके बाद टॉस से फैंसला किया गया| भाजपा की प्रत्याशी वर्षा गौतम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार वाईस चेयरमैन भी भाजपा की प्रत्याशी विद्या देवी ने टॉस में जीत हासिल की। दोनों की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए जशन मनाया। 

मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने दोनों विजेताओ को बधाई देते हुए इसे भाजपा की जनहितैषी नीतिओ की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनहितैषी नीतिओ के कारण आज बहादुरगढ़ ही नही बल्कि पूरे हरियाणा में भाजपा जीत दर्ज कर रही है।

वहीं विजेता रही वर्षा गौतम ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। उनका मुख्य उदेश्य है कि गांवों का चहुमुखी विकास हो और बिना भेदभाव के सभी के काम कराए जाएंगे।