भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया जजपा से गठबंधन टूटने का कारण

भाजपा सांसद व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने जजपा के साथ गठबंधन टूटने का कारण बताते हुए कहा कि क्षेत्रिय पार्टियों का जनाधार खिसकता जा रहा यहीं कारण है कि भाजपा ने जजपा से नाता तोड़ा। भाजपा अपने दम पर हरियाणा में लोकसभा का चुनाव लड़ते हुए 2019 से बेहतर रिजल्ट लेगी। जिस तरह से मोदी की गारंटी व भाजपा का घोषणा पत्र है, निश्चित तौर पर भाजपा देश में 400 सीटें जीतेगी।

चरखी दादरी। भाजपा सांसद व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने जजपा के साथ गठबंधन टूटने का कारण बताते हुए कहा कि क्षेत्रिय पार्टियों का जनाधार खिसकता जा रहा यहीं कारण है कि भाजपा ने जजपा से नाता तोड़ा। भाजपा अपने दम पर हरियाणा में लोकसभा का चुनाव लड़ते हुए 2019 से बेहतर रिजल्ट लेगी। जिस तरह से मोदी की गारंटी व भाजपा का घोषणा पत्र है, निश्चित तौर पर भाजपा देश में 400 सीटें जीतेगी।

सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव पातुवास में समाजसेवी उमेद पातुवास के भाजपा में शामिल होने पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 400 सीटें जीतने का प्लान बनाया है, उसी कड़ी में हरियाणा को नया मुख्यमंत्री देते हुए जजपा से नाता तोड़ा है। जो हालात अब देश में हैं, उससे स्पष्ट है कि हरियाणा में भी भाजपा लोकसभा चुनाव में 2019 से बेहतर रिजल्ट देगी। कांग्रेस व भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ अलग-अलग विचारधारा की पार्टियां जुड़ी हैं। इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में भी उनके अलग-अलग विचार बने तो कैसे आगे बढ़ पाएगा गठबंधन। साथ ही कहा कि इस बार भी कांग्रेस का जादू नहीं बल्कि मोदी की गारंटी से लोग जुड़कर भाजपा को 400 पार पहुंचाएंगे। यह भी कहा कि भाजपा इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पहले से ज्यादा मार्जन से जीतेगी