भूजल सुधार की दिशा में कार्य करते हुए हरियाणा प्रदेश ने कई बड़े राज्यों के छोड़ा पीछे

भिवानी, भूजल सुधार की दिशा में कार्य करते हुए हरियाणा प्रदेश ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश भर में दूसरा स्थान पाया है। वही भिवानी जिला को देश भर में 5वां व चरखी दादरी जिला को दूसरा स्थान भूजल सुधार की दिशा में कार्य करने पर मिला है। यदि देश भर में खंडवार रैंकिंग की बात करें तो भिवानी का बहल ब्लॉक देश भर में चौथा रैंक मिला है।

भिवानी, भूजल सुधार की दिशा में कार्य करते हुए हरियाणा प्रदेश ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश भर में दूसरा स्थान पाया है। वही भिवानी जिला को देश भर में 5वां व चरखी दादरी जिला को दूसरा स्थान भूजल सुधार की दिशा में कार्य करने पर मिला है। यदि देश भर में खंडवार रैंकिंग की बात करें तो भिवानी का बहल ब्लॉक देश भर में चौथा रैंक मिला है।
इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जल यूनिट के जिला समन्यवक अशोक भाटी ने बताया कि केंद्रीय जल मंत्रालय की नेशनल प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट द्वारा मार्च माह में भूजल सुधार की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले राज्यों व खंडों की रैंकिंग जारी की जाती है। जिसमें यदि जिलावार रैंकिंग की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक जैसे प्रदेशों को भी पीछे छोडऩे वाले हरियाणा के दो जिलों ने टॉप फाईव में जगह बनाई है। इसमें चरखी दादरी जिला द्वितीय और भिवानी जिला को 5वां स्थान मिला है। देश भर की खंडवार रैंकिंग में हरियाणा के भिवानी जिलांतर्गत बहल ब्लॉक को चौथा रैंक मिला है।
 जिला समन्यवक अशोक भाटी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश अटल भूजल योजना के तहत जल बचाने की दिशा में बेहतरीन काम कर रहा है। इसका परिणाम है कि रैंकिंग में भिवानी जिला अच्छे पायदान पर आया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि भूजल प्रबंधन को लेकर हरियाणा ने इस योजना के तहत केंद्र से समन्वय अच्छा रहा। भूजल का डेटा गांव स्तर पर लिया और मंत्रालय को भेजा। उन्होंने बताया कि भूजल सुधार के लिए गांवों के जोहड़ नियमित रूप से भरे जा रहे है। भूजल प्रबंधन के तहत तालाब, गांव, स्कूल आदि में कुंड़ बनाए। जल प्रबंधन के लिए लोगों में जागरूकता भी लाई गई।
अशोक भाटी ने बताया कि क्रमवार जिलों की बात करें तो महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, गुजराज, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश देश भर में पहले सात पायदान पर रहे। इन राज्यों ने जल बचाने के दिशा में बेहतरीन कार्य किए है। उन्होंने बताया कि जल प्रबंधन को लेकर बेहतरीन कार्य करने वाले खंडों में भी हरियाणा के विभिन्न खंडों ने जगह बनाई है। इनमें भिवानी जिला का बहल ब्लॉक देश भर में चौथे और चरखी दादरी का बाढड़़ा ब्लॉक 8वें स्थान पर रहा।
 उन्होंने बताया कि अटल भू जल योजना का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी के साथ भूजल का स्थायी प्रबंधन करना है। इसे जल शक्ति मंत्रालय कार्यान्वित कर रहा है। इसमें हरियाणा राज्य के 14 जिले, 36 ब्लॉक और एक हजार 656 ग्राम पंचायतें शामिल है।