निर्भया की मां पहुची कांझावला पीड़ित के घर

दिल्ली में नए साल पर दिल दहला देने वाली घटना घटी | दिल्ली के कंझावला कांड के पीड़िता के घर पहुंची ऐसे ही दर्द से गुजरी एक और मां | निर्भया के मां ने कांझावला पीड़ित की मां से मुलाकात कर दर्द बांटा |

निर्भया की मां पहुची कांझावला पीड़ित के घर

|| Delhi || Aditya Kumar || नए साल पर जहां पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था | वहीं दुसरी तरफ एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई | दिल्ली के सुलतानपुरी में घटी यह घटना जिसने पूरे देश में तहलका मचा के रख दिया | इस घटना में कुछ युवकों ने एक मासूम लड़की के स्कूटी से टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया | इतना ही नही उन बेरहम दोषीयों ने उसे टक्कर मारने के बाद बारह किलो.मी, तक घसीटते ले गए |

कंझावला पीड़िता के घर पहुंची निर्भया की मां

आज साम 5 बजे कंझावला पहुंची निर्भया की मां | निर्भया की मां पहुची पीड़िता अंजली के मां से मुलाकात करने और उसका दुख बाटने |  दोनो के बीच घंटे भर बाते हुई |

कंझावला केस में हुए बड़े खुलासे

दिल्ली के कंझावला इलाके मे हुआ एक बड़ा खुलासा, कंझावला इलाके मे कार चलाने वाले युवक ने अंजलि की स्कूटी को टक्कर मारी| और अंजलि स्कूटी से गिर गई, गिरने के दौरान अंजलि का पैर कार के एन्कलेस मे फस गया| कार चालक ने अंजलि को घसीटते हुए 12 से 13 किलोमीटर तक ले गया| घसीटे जाने से अंजलि की मौत हो गई| जब पुलिस को सुचना मिली तो,अंजलि के शव की हालत देख हैरान हो गए| अंजलि के शव पर कोई कपडा भी नहीं था| शव का बुरा हाल हो चुकी थी|