शहीदे-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट ने चलाया यातायात पुलिस के सम्मान का अभियान

शहीदे-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू तालु के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय हांसी चौक पर तैनात  ट्रैफिक एएसआई रणबीर को सम्मानित कर अभियन की शुरूआत की तथा संदेश दिया कि यातायात पुलिस हर वाहन चालक की शुभचिंतक है ना कि विरोधी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोनू तालु ने कहा कि युवा पीढ़ी अक्सर जोश में कई बार नियमों का उल्लंघन करती है।

भिवानी || यातायात पुलिस वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर चालान वाहनों के चालान काटती है, ताकि चालान के डर से वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करे, लेकिन आमजन वाहन बिना हकीकत जाने वाहन चालकों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करने की बजाए उनकी आलोचना करने में जुट जाते है। ऐसे में यातायात पुलिस कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करने के उद्देश्य से शहीदे-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट न यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने का अभियान शुरू किया है, ताकि आम लोगों तक संदेश पहुंच सकें कि यातायात पुलिस आमजन की जान-माल की रक्षा व हितों को ध्यान में रखकर चालान काटती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहीदे-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू तालु के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय हांसी चौक पर तैनात  ट्रैफिक एएसआई रणबीर को सम्मानित कर अभियन की शुरूआत की तथा संदेश दिया कि यातायात पुलिस हर वाहन चालक की शुभचिंतक है ना कि विरोधी। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोनू तालु ने कहा कि युवा पीढ़ी अक्सर जोश में कई बार नियमों का उल्लंघन करती है। इस कारण वाहनों की आपसी भिडंत होती है या फिर किसी को असुविधा होती है। यदि हमे कोई सही मार्गदर्शन दे तो उसकी आलोचना की बजाए हमे मुक्तकंठ से सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि यातायात नियमों का पालन करे, ताकि सभी को परेशानी की जगह राहत मिले। मोनू तालु ने कहा कि उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और शहर के प्रत्येक चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।