PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 9 कुंडीय महायज्ञ व रक्तदान शिविर आयोजन

जगतगुरु त्रिपुर सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज 9 कुंडीय महायज्ञ करेंगे। जिसकी शुरुआत रविवार की सुबह 9 बजे होगी। इस दौरान एक महा रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। जिसमें नारी शक्ति के साथ युवाओं व आमजन भी बढ़चढ़ कर रक्तदान करेंगे। डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने विश्व पटल पर भारत देश का गौरव बढ़ाया है।

बहादुरगढ़ || भारत वर्ष को उन्नति के पद पर अग्रसर करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन इस बार बेहद खास है। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर 9 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन रविवार 17 सितम्बर को किया जा रहा है। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए महारक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि जगतगुरु त्रिपुर सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज 9 कुंडीय महायज्ञ करेंगे। जिसकी शुरुआत रविवार की सुबह 9 बजे होगी। इस दौरान एक महा रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। जिसमें नारी शक्ति के साथ युवाओं व आमजन भी बढ़चढ़ कर रक्तदान करेंगे। डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने विश्व पटल पर भारत देश का गौरव बढ़ाया है। दिल्ली में जी20 केसफल आयोजन से देश की गरिमा पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार तरक्की कर रहा है और पूरा देश उनके स्वस्थ रहने की कामना करता है। डा. नीना सतपाल राठी ने बताया कि आमजन के समक्ष आ रही कई समस्याओं के निदान को लेकर वह पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिली थी। उनके समक्ष कई विषयों को लेकर चर्चा भी की थी। सिजके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें लोगों की समस्या के समाधान के लिए दायित्व सौंपा है। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनसम्पर्क अभियान चलाएगी और लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी।