सोनीपत में किसानों ने रोका पानीपत-रोहतक हाईवे, पुलिस बल तैनात

सोनीपत के गोहाना में किसान नेता सत्यवान नरवाल, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हाईवे को जाम किया है। गोहाना में भैंसवान पुलिस चौकी के नजदीक किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे पर खड़ा करके जाम लगाकर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ से गन्नौर के गांव ख़ूबडू में भी किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

सोनीपत || कुरुक्षेत्र में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार किसानों द्वारा प्रोटेस्ट चल रहा है और सोनीपत के गोहाना में पानीपत, रोहतक हाईवे को किसानों द्वारा जाम किया गया है और वही सोनीपत के गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गांव ख़ूबडू में भी किसान मांगों को लेकर रोड जाम कर कर बैठे हैं. जहां एक तरफ से गोहाना में हाईवे जाम होने से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं गोहाना में ग्रामीण क्षेत्र में भी जाम लगने से लोग लंबा रास्ता तह कर गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे हैं। सोनीपत के गोहाना में किसान नेता सत्यवान नरवाल, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हाईवे को जाम किया है। गोहाना में भैंसवान पुलिस चौकी के नजदीक किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे पर खड़ा करके जाम लगाकर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ से गन्नौर के गांव ख़ूबडू में भी किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में किसान सूरजमुखी की फसल को एमएसपी पर खरीद कराने को लेकर जाम लगाकर बैठे हुए थे और जहां पर पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक के लाठी चार्ज करके हटाया गया और इस दौरान एक किसान की मौत होने के बाद किसान आक्रोशित हो गए और सभी मुख्यालय पर किसानों को जाम लगाने के लिए निर्देश प्राप्त हुए। इसी को लेकर सोनीपत में भी दो अलग-अलग विधानसभा में भी जाम लगाया गया है हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट किए गए हैं।

किसानों की मांग है कि सूरजमुखी की फसल को एमएसपी पर खरीदा जाए और किसानों ने आरोप लगाया है कि सूरजमुखी की फसल को औने पौने दामों में खरीदा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ से कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की गई और अब उसकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। वही किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा आने वाली पीढ़ियों को बचाने को लेकर आज रोड जाम किया गया है। किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाम लगाया गया है। अन्याय के खिलाफ न्याय पाने की लड़ाई है।