भिवानी - नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मना दिया गया युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शो पर चलने का संदेश!

भिवानी || केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र भिवानी इकाई द्वारा भिवानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं व आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया।

भिवानी || केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र भिवानी इकाई द्वारा भिवानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवाओं व आईटीआई के छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम में माई भारत, विकसित भारत एटदिरेट-2047 थीम पर युवाओं को वालंयटीयर बनाया गया, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में भाग लेंगे।

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्यवक रोहित यादव ने बताया कि युवा द्वारा युवाओं के लिए कार्यक्रम पर नेहरू युवा केंद्र कार्य करता है। उसी के तहत स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शो को युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नए माई भारत के वालंयिटीयर तेयार किए गए। ये युवा राष्ट्रीय निर्माण की गतिविधियों में भाग लेंगे तथा 11 से 17 जनवरी तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में अपनी सेवाएं देंगे, ताकि रोड़ सेफ्टी नियमों के प्रति जनता को जागरूक किया जा सकें। इस मौंक पर माई भारत युवाओं को सम्मानित किया गया तथा युवाओं ने राष्ट्रीय भक्ति व देशप्रेम से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मंच के माध्यम से दी।

इस मौके पर माई भारत वालंयिटीयर पवन कुमार, मोहित व गगन राठी ने बताया कि आज हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शो पर चलने की प्रेरणा मिली है। हम युवाओं को नशा व कुसंगति से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है, इस बात का संदेश उन्हे आज मिला है। वे माई भारत वालंयिटीयर बनकर भविष्य में स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेंगे तथा अन्य युवा साथियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बन सकें।